संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान, AAP ने लोकसभा अभियान की कर दी शुरुआत

Bhagwant Mann
@AamAadmiParty
अभिनय आकाश । Mar 11 2024 1:17PM

लोकसभा चुनाव में भी पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ है। आज से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत ने मोहाली में 13-0, पंजाब जीतेगा का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का मान बढ़ाने के लिए इसे 13-0 करें। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस बारे में आप ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि पंजाब की जनता पंजाब में हो रहे सुधार और बदलाव की साक्षी बन रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में भी पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ है। आज से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Rail Roko Protest । पंजाब में रेल पटरियों पर धरने पर बैठे किसान, ट्रेन सेवाएं बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

अगर उन्हें जिता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता। पंजाब सरकार चुनाव प्रचार में अपनी प्रमुख उपलब्धियों को उजागर करेगी, जिसमें जीरो बिल, घर-घर रोजगार अभियान, आम आदमी क्लिनिक, हर खेत नहरी पानी और भ्रष्टाचार अभियान शामिल हैं। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा रोके गए पंजाब के ग्रामीण विकास फंड का मामला भी जनता के ध्यान में लाया जाएगा। इस बार राज्य के चुनाव अभियान का नेतृत्व पूरी तरह से सीएम भगवंत मान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को पीलीभीत में गिरफ्तार किया

आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव के लिए 'सांसद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वड़ेगी शान' यानी संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान का नारा पेश किया। साथ ही जनता से सीधे जुड़ने के लिए आप सरकार द्वारा पिछले 2 साल में किए गए कार्यों का ब्योरा तैयार किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़