भैयाजी जोशी बोले, त्रुटियों के बावजूद लोकतंत्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप

bhaiyaji-joshi-said-best-format-of-democracy-government-despite-errors
[email protected] । Feb 22 2020 9:38AM

भैयाजी जोशी ने यहां एक सहकारी बैंक की नई इमारत के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ‘‘लोकतंत्र में सरकारें होती हैं। हमारे लोकतंत्र में सरकार के पास बड़ी शक्तियां हैं और यह शक्ति समाज देता है। य

नागपुर। आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने शुक्रवार को कहा कि हालांकि लोकतंत्र की अपनी खामियां है लेकिन यह सरकार का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है। उन्होंने कहा कि संविधान ने लोगों को अधिकार दिए हैं, इसके बावजूद लोग अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के विरोध का मतलब हिंदू-विरोध नहीं, राजनीतिक लड़ाई को हिंदुओं से न जोड़े: भैयाजी जोशी

जोशी ने यहां एक सहकारी बैंक की नई इमारत के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ‘‘लोकतंत्र में सरकारें होती हैं। हमारे लोकतंत्र में सरकार के पास बड़ी शक्तियां हैं और यह शक्ति समाज देता है। यदि हम दुनियाभर में शासन के प्रारूपों को देखें तो लोकतंत्र में सबसे कम त्रुटियां हैं... ऐसा नहीं है कि लोकतंत्र में खामियां नहीं हैं, लेकिन यह सर्वश्रेष्ठ प्रणाली है।’’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत जागरुक लोग होते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़