भोपाल की महिला का हुआ अपहरण और किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Gang rape in bhopal
सुयश भट्ट । Nov 24 2021 5:43PM

सोमवार की शाम वह घर लौटी और अपने पति को घटना के बारे में बताया। कोलार थाने के प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। और दोनों आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बिलकिसगंज में कोलार से दो बाइक सवार लोगों ने 26 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार शाम की है। जिसका पता मंगलवार शाम को तब चला। जब पीड़िता अपने पति के साथ कोलार थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह के रामधुन क्रायक्रम में लहराया भगवा ध्वज 

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने घर की ओर जा रही थी, तभी भरत गुर्जर और राजेंद्र सिंह नाम के दो लोगों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। दोनों महिला से परिचित थे और इसलिए वह बाइक पर बैठ गई। वे उसे बिलकिसगंज के एक फार्म हाउस में ले गए और सोमवार दोपहर तक बंधक बनाकर रखा। उन्होंने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया हैं। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया।

 इसे भी पढ़ें:एमपी बीजेपी की 2 दिवसीय बैठक, विधायक केंद्र, राज्य की योजनाओं पर देंगे फीडबैक

वहीं सोमवार की शाम वह घर लौटी और अपने पति को घटना के बारे में बताया। कोलार थाने के प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। और दोनों आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़