हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल, पुरानी पार्टी को बताया दिशाहीन

Harsh Mahajan
ANI
अंकित सिंह । Sep 28 2022 4:45PM

हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन है...हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में न तो कोई नेता है और न ही कोई दूरदृष्टि...राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के पास जो बचा है, राहुल गांधी ने कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया है।

भले ही एक और कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रही है। लेकिन दूसरी ओर उसके पार्टी के नेता लगातार बाय-बाय कह रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन इस चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग चुके हैं। आज के मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद हर्ष महाजन ने अपनी पुरानी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। हर्ष महाजन ने कांग्रेस को दिशाहीन बता दिया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश घूमने आये 7 पर्यकटों की दर्दनाक मौत, कुल्लू की खाई में गिरी गाड़ी, 10 गंभीर रूप से घायल

हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन है...हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में न तो कोई नेता है और न ही कोई दूरदृष्टि...राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के पास जो बचा है, राहुल गांधी ने कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज निर्णय लिया कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। हिमाचल में मुख्य मुकाबला अब तक कांग्रेस और भाजपा के बीच में होता रहा है। 

इसे भी पढ़ें: BJP ने गुजरात, हिमाचल के साथ ही अगले साल होने वाले सभी विधानसभा चुनावों की भी रणनीति बना ली

महाजन ने बार-बार कहा कि कांग्रेस में ना लीडर (नेता) हैं, ना ही विजन(दृष्टिकोण) है। बस, मां-बेटे का राज है।’ महाजन का इशारा वीरभद्र सिंह की पत्नी और पुत्र की ओर था। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं। महाजन लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के सहयोगी रहे। वह हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। महाजन के पिता देश राज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हर्ष महाजन तीन बार लगातार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़