Search

कांग्रेस

कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) जिसे अधिकतर कांग्रेस के नाम से जाना जाता है। कांग्रेस भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक है, तथा अन्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जिसे भाजपा या बीजेपी के नाम से भी जाना जाता है। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके संस्थापकों में ए॰ ओ॰ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 19वीं सदी के आखिर में और शुरूआत से लेकर मध्य 20वीं सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केंद्रीय भागीदार बनी। स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। वर्तमान में सोनिया गाँधी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा हैं।