विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी की बड़ी बैठक, देखें कुछ तस्वीरें

amit shah meeting
अंकित सिंह । Jan 19 2022 9:54PM

आज की बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली पहुंचे थे। उनके अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी दिल्ली थे। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह भी इनके साथ दिखाई दे रहे थे।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा एक के बाद एक बड़ी बैठक कर रही है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होने वाली इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार शामिल हो रहे हैं। आज भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड की चुनाव समिति की बैठक हुई। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। इसके अलावा भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी इन बैठकों में शामिल रहे।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज की बैठकों में मौजूद रहे। अमित शाह की ओर से एक फोटो भी ट्वीट किया गया था जिसमें उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं के अलावा पार्टी की सहयोगी अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी दिखाई दे रहे थे।

आज की बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली पहुंचे थे। उनके अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी दिल्ली थे। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह भी इनके साथ दिखाई दे रहे थे। 

बिहार के उद्योग मंत्री और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शाहनवाज हुसैन की आज की बैठक में शामिल हुए। एक तस्वीर में जेपी नड्डा के साथ शाहनवाज हुसैन दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में शाहनवाज हुसैन जेपी नड्डा का अभिवादन भी कर रहे हैं।

भाजपा उत्तर प्रदेश को लेकर भी बड़ी मंथन कर रही है। आज की बैठक में भी उत्तर प्रदेश लगातार चर्चा में रहा उत्तर प्रदेश को लेकर जो बैठक हुई। उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा भी शामिल हैं। आज की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अरूण सिंह, तरुण चुग एवं विनोद तावडे राष्ट्रीय महामंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़