भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Sushil modi
Ani
अंकित सिंह । May 13 2024 10:43PM

2005 के बाद जब बिहार में एक बदलाव का दौर नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ तो उसका श्री सुशील कुमार मोदी को भी जाता है। सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री और बिहार का वित्त मंत्रालय संभालते हुए कई बड़े फैसले लिए और राज्य में सुधार की कोशिश में शामिल भी हुए।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ही इस बात की जानकारी दी थी। लगातार उनका इलाज चल रहा था। सुशील कुमार मोदी बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक थे जिन्होंने पार्टी को राज्य में स्थापित किया और उसके लिए संघर्ष करते रहे।


2005 के बाद जब बिहार में एक बदलाव का दौर नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ तो उसका श्री सुशील कुमार मोदी को भी जाता है। सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री और बिहार का वित्त मंत्रालय संभालते हुए कई बड़े फैसले लिए और राज्य में सुधार की कोशिश में शामिल भी हुए। सुशील मोदी बिहार के उन बड़े नेताओं में से थे जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़