बिरजू महाराज का निधन संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति: प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज के निधन परसोमवार को शोक जताया और कहा कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाराज जी के तौर पर विख्यात बृज मोहन मिश्रा को आम तौर पर लोग बिरजू महाराज बुलाते थे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज के निधन परसोमवार को शोक जताया और कहा कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाराज जी के तौर पर विख्यात बृज मोहन मिश्रा को आम तौर पर लोग बिरजू महाराज बुलाते थे। बिरजू महाराज का सोमवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। अगले महीने वह 84 साल के होने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’ भारत के प्रख्यात कलाकारों में से एक, कथक नर्तक गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और ‘डायलिसिस’ पर थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़