जेपी नड्डा का ऐलान, बीजेपी और AIADMK मिलकर लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

jp nadda

भाजपा अध्यक्ष एक दिन के तमिलनाडु दौरे पर आए थे। उन्होंने दिन में पार्टी की कोर कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता भी की। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगी।

मदुरै। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के लिए रक्षा गलियारा जैसी परियोजनाओं को सुगम किया जबकि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल के दौरान राज्य को ‘‘नजरअदांज’’ किया गया। तमिल को दुनिया की सबसे पुरानी बताते हुए उन्होंने कहा कि जब सही व्यक्ति उचित स्थान पर होता है तो वह उचित निर्णय लेता है।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं, जानिए क्या कुछ कहा

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद देश के साथ-साथ तमिलनाडु का भी ‘‘सुरक्षित भविष्य’’ सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि तमिल लोगों के पास उद्यमशीलता, आर्थिक और सांस्कृतिक लोकाचार का अनूठा संगम है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तमिल एवं संस्कृति के प्रति सम्मान नहीं होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा अध्यक्ष यहां एक दिन के दौरे पर आए थे। उन्होंने दिन में पार्टी की कोर कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता भी की। नड्डा मशहूर मीनाक्षी मंदिर भी गए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पसुंपोन मुत्थुरामलिंग तेवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़