नगर परिषदों का चुनाव मिलकर लड़ेंगी भाजपा और शिवसेना

[email protected] । Oct 28 2016 12:29PM

महाराष्ट्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना और भाजपा ने 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गठबंधन का एलान किया है। इस बाबत एलान गुरुवार को किया गया।

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना और भाजपा ने 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गठबंधन का एलान किया है। इस बाबत एलान गुरुवार को जल्दबाजी में बुलाई गई एक प्रेस वार्ता में किया गया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे-पाटिल ने कहा कि दोनों पार्टियां ये चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। राउत ने दावा किया, ''शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शुरू से ही गठबंधन चाहते थे।’’

212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव नवंबर 2016 से जनवरी 2017 के बीच होने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला सिर्फ 212 नगर परिषदों और नगर पंचायत चुनाव के लिए है और कहा कि शिवसेना प्रमुख हर जगह अलग गठबंधन के पक्ष में नहीं थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़