भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी, उसे कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए: ममता

Mamata
अंकित सिंह । Mar 20 2021 3:03PM

पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में ‘‘सबसे बड़ी लुटेरी’’ पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। ममता ने कहा कि अगर कोई आम आदमी 500 रुपए चुराता है तो उसे तोलाबाज कहा जाता है। उस भाजपा सरकार को क्या कहेंगे? जिसने करोड़ों रुपए चुराए हैं।

इसे भी पढ़ें: पुराने भाजपा नेता रो रहे हैं क्योंकि पार्टी ने TMC के दलबदलुओं को मैदान में उतारा है: ममता

ममता ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी से लेकर बैंक बंदी तक देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। वे जल्द ही हल्दिया बंदरगाह बेचने के लिए भी कहेंगे। पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर में रैली में अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भगवान का शुक्र है कि मीर जाफरों (बागियों) ने (टीएमसी) छोड़ दी। अब जाकर मुझे सुकून मिला है। हम बच गए। ममता बनर्जी ने खेजुरी में लोगों से अपील की कि इस तरह से खेल खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है...देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।’’ पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़