भाजपा मुजफ्फरनगर जैसी घटना दोहरा सकती है: आजम

[email protected] । Oct 19 2016 1:15PM

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आज कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आज कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की और राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकती है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उच्चतम न्यायालय में लंबित है और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे को फिर से सुलगाना चाहते हैं।

मुजफ्फरनगर के प्रभारी खान ने मंगलवार को यहां जिले की योजना से संबंधित एक बैठक में भाग लिया। 2016-17 की योजना के लिए 278 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। उन्होंने गरीबों को ई-रिक्शा भी वितरित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़