गांधी जयंती पर बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की, वीडियो हुआ वायरल

Bjp vs congress
सुयश भट्ट । Oct 2 2021 12:08PM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। जिसके बाद से वहां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं उसी समय बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंचे गए। जहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झंडा लगाने को लेकर धक्का मुक्की हो गई।

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज यानी शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के पास बने डाइस पर चढ़ने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान मच गया। वहीं झंडा लगाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई।

इसे भी पढ़ें:गांधी जयन्ती विशेषः खुद से युद्ध की प्रेरणा देने वाले अहिंसक गांधी 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। जिसके बाद से वहां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं उसी समय बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंचे गए। जहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झंडा लगाने को लेकर धक्का मुक्की हो गई।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि 

जानकारी के मुताबिक गांधी प्रतिमा के पास बने डाइस पर पहले से वहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि मौके पर मौजूद डीआईजी और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। बता दें कि कार्यकर्ताओं के बीच हंगामे के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी किसी भी कलाकारी से नहीं चुकेगी। उनका बस चले तो पता नहीं किन-किन को वो माला पहना दे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़