भाजपा ने वसुंधरा को हटाए जाने की खबर का खंडन किया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं और पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को अफवाह करार दिया।
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं और पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगी। परनामी ने शुक्रवार को यहां पार्टी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर न जाने किसने प्रसारित किया है। हम उस तरफ ध्यान नहीं देते है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं और पूरे पांच साल रहेंगी।'’ उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 163 सीटों से भी अधिक सीटें जीत कर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनायेगी। परनामी ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि धौलपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा जीतेगी।
अन्य न्यूज़












