2023 के विधानसभा चुनाव में जुटी बीजेपी, समर्पण निधि अभियान का हुआ आगाज

Samarpan nidhi yojana
सुयश भट्ट । Feb 11 2022 5:13PM

2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने इस बार 150 करोड़ समर्पण निधि जमा करने का लक्ष्य रखा है। समर्पण निधि कार्यक्रम के लिए पार्टी ने सभी जिले के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रतलाम, रीवा में विशेष अभियान चलेगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनो ही अपने वोटरों को साधने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश बीजेपी का समर्पण निधि अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत बीजेपी ने 150 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

इस अभियान के दौरान पार्टी बूथ स्तर तक पहुंचेंगी और अपनी पकड़ मजबूत करेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी पदाधिकारियों ने आभियान को लेकर मंथन किया था और कार्ययोजना तैयार की थी।

इसे भी पढ़ें:स्कूलों में बच्चें पढ़ेंगे अपने पूर्व छात्रों की जीवनी, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर कसा तंज 

आपको बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने इस बार 150 करोड़ समर्पण निधि जमा करने का लक्ष्य रखा है। समर्पण निधि कार्यक्रम के लिए पार्टी ने सभी जिले के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रतलाम, रीवा में विशेष अभियान चलेगा।

बताया जा रहा है कि समर्पण निधि कार्यक्रम के दौरान सभी वर्ग के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। ताकि 150 करोड़ समर्पण निधि के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद अभियान को देखेंगे।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज का एक वीडियो हुआ वायरल, उत्तराखंड के चुनाव को लेकर की टिप्पणी 

इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिंदगी भर काले धन के आधार पर इस देश के अंदर आगे बढ़ती रही। काला धन ही उनका विचार है और उनके खून में भी काला धन है। जैसा प्रधानमंत्री कहते हैं फूट डालो राज्य करो यही उनके चरित्र और जींस में है। उनको लगता है सब लोग भी ऐसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान के मंदिर में हूं यहाँ किसी की आलोचना करना उचित नहीं मानता। लेकिन मैं मानता हूं कि वह केवल काले धन के बारे में ही सोच सकते हैं। लेकिन यह जो अभियान है हमारा। कार्यकर्ताओं का अपने विचार, अपने संगठन के प्रति समर्पण है। यह किसी प्रकार का कोई कलेक्शन नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़