यूपी में फिर भारी बहुमत से भाजपा सरकार: स्मृति ईरानी

Smriti

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता को ज्ञात है और भाजपा के प्रति विश्वास है, जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस में बौखलाहट है।

आगरा| आगरा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को सपा-बसपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यूपी में फिर भारी बहुमतों से भाजपा की सरकार बन रही है। आगरा पहुंची केंद्रीय मंत्री ईरानी ने नार्थ ईदगाह स्थित होटल मार्क रॉयल में पार्टी द्वारा आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता को ज्ञात है और भाजपा के प्रति विश्वास है, जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस में बौखलाहट है।

उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता कमल का फूल खिलाने को संकल्पित है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़