भाजपा सबरीमला मुद्दे पर संविधान को चुनौती दे रही है: माकपा

bjp-is-challenging-the-constitution-on-the-issue-of-sabarimala-cpi-m
[email protected] । Nov 2 2018 6:46PM

बरीमला मुद्दे पर भाजपा पर संविधान को चुनौती देने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ माकपा ने शुक्रवार को कहा कि केरल के लोग भगवा पार्टी को ‘‘अलग थलग’’ कर देंगे।

कोच्चि / कोट्टायम। सबरीमला मुद्दे पर भाजपा पर संविधान को चुनौती देने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ माकपा ने शुक्रवार को कहा कि केरल के लोग भगवा पार्टी को ‘‘अलग थलग’’ कर देंगे। भाजपा ने भगवान अयप्पा मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश के उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। माकपा के प्रदेश सचिवालय के सदस्य पी राजीव ने कहा, ‘‘भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए सबरीमला का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है।’’ एक दिन पहले भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों ने शीर्ष अदालत के फैसले को लागू करने के वाम सरकार के कदम के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘वे संविधान और देश की शीर्ष अदालत को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन केरल के लोग उन्हें अलग-थलग कर देंगे।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़