UP Election 2022 । उत्तर प्रदेश में भाजपा का संकल्प पत्र जारी, अमित शाह रहे मौजूद

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के साथ ही कैंपेन सॉन्ग भी जारी किया है। भाजपा का संकल्प पत्र रविवार को ही जारी होना था हालांकि लता मंगेशकर के निधन के बाद इस कार्यक्रम को टाल दिया गया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दांव-पेंच जारी है। इन सबके बीच भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। आज लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा का यह संकल्प पत्र जारी किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के साथ ही कैंपेन सॉन्ग भी जारी किया है। भाजपा का संकल्प पत्र रविवार को ही जारी होना था हालांकि लता मंगेशकर के निधन के बाद इस कार्यक्रम को टाल दिया गया था।उत्तर प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा के घोषणापत्र 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' का विमोचन किया। #UttarPradeshElections pic.twitter.com/D3LW9DTTjE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
अन्य न्यूज़












