भाजपा शासित राज्य हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: Amit Shah

Amit Shah
ANI

बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल सके।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा शासित राज्य ‘‘अंत्योदय’’ के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। शाह ने यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद यह बात कही।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया। मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़