भाजपा के माइकल लोबो गोवा विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए

[email protected] । Mar 24 2017 2:53PM

भाजपा विधायक माइकल लोबो को आज गोवा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। लोबो ने कांग्रेस के विधायक इजिडोर फर्नांडिस को हराकर यह पद हासिल किया है।

पणजी। भाजपा विधायक माइकल लोबो को आज गोवा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। लोबो ने कांग्रेस के विधायक इजिडोर फर्नांडिस को हराकर यह पद हासिल किया है। विधानसभा में आयोजित चुनाव में लोबो को 21 वोट मिले जबकि फर्नांडिस को कुल 15 वोट मिले।

हालांकि विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने वोट नहीं दिया। वहीं विधायक चर्चिल अलेमाओ (राकांपा) और फ्रांसिस सिल्वेरा (कांग्रेस) चुनाव के दौरान विधानसभा में मौजूद नहीं थे। गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। राज्य विधानसभा के चुनाव परिणाम की घोषणा होने के कुछ दिनों बाद ही एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लोबो के जीतने के बाद उन्हें उनकी सीट तक ले गए। लोबो ने अपने भाषण में पर्रिकर को ‘दूरदर्शी नेता’ बताया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़