आंबेडकर सम्मान यात्रा की बस में तोड़फोड़, बीजेपी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

पुरुलिया में बीजेपी की रथ यात्रा के दौरान तोड़-फोड़ की गई है। अमित मालवीय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुडों ने रथ यात्रा पर हमला किया है। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे और उससे पहले ही बंगाल के पुरुलिया में इस रथ पर हमला हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। रथ के सामने का शीशा पूरी तरह से टूट गया है।
ममता राज में सियासी हिंसा की एक और तस्वीर पुरुलिया से सामने आई है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सम्मान यात्रा के दौरान तोड़-फोड़ का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि आंबेडकर सम्मान यात्रा की बस में टीएमसी के कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ की है। जिसके बाद बीजेपी के मीडिया सेल हेड अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस पर इस हमले को लेकर आरोप लगाएं। पुरुलिया में बीजेपी की रथ यात्रा के दौरान तोड़-फोड़ की गई है। अमित मालवीय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुडों ने रथ यात्रा पर हमला किया है। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे और उससे पहले ही बंगाल के पुरुलिया में इस रथ पर हमला हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। रथ के सामने का शीशा पूरी तरह से टूट गया है।
BJP’s rath for the Babasaheb Bhimrao Ambedkar Samman Yatra, parked in Purulia, vandalised. Driver suffered injuries. BJP national president J P Nadda would be flagging off the yatra anytime now from Kotulpur. TMC won’t be able to do much to stop it!
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 16, 2021
What is Pishi so scared of? pic.twitter.com/8bD8gAzPUC
बौखलाहट में टीएमसी कर रही ऐसा काम: नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने दो यात्रा-एक कारदीप और कुतुलपुर से अम्बेडकर यात्रा तय की थी। एक यात्रा कुतुलपुर से जो मैंने प्रारंभ की लेकिन कारदीप की यात्रा को टीएमसी के गुंडो ने रोकने का प्रयास किया और वहां तोड़फोड़ की। बीजेपी इसकी घोर निंदा करती है। डॉ अम्बेडकर जी के बताएं हुए रास्ते पर बीजेपी समाज में समरसता लाने का प्रयास कर रही थी लेकिन टीएमसी ने उस प्रयास को रोकने का काम किया है। नड्डा ने कहा कि बीजेपी यह भी जानती है कि टीएमसी जान चुकी है कि हार सामने दिख रही है इसलिए वो बौखलाहट में ऐसा काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें: बाटला हाउस एनकाउंटर: नड्डा ने ममता को दिलाई 13 साल पुराने बयान की याद, पूछा- कब लेंगी संन्यास?
ममता बनर्जी की कुर्सी भी टूट रही: अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि बंगाल में भाजपा का रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा का रथ तोड़ने की जो घटना हुई है, वह अच्छी बात नहीं है। भाजपा का रथ उन्होंने तोड़ दिया। लेकिन ममता बनर्जी की कुर्सी भी टूट रही हैं। भाजपा उस कुर्सी पर बैठने जा रही है।
अन्य न्यूज़














