मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने श्रीनगर में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पाकिस्तान में ही सेना के संरक्षण में मौजूद है। उन्होंने इस्लामाबाद द्वारा अजहर पर ईनाम घोषित करने को केवल दिखावा बताते हुए उसे सीधे भारत के हवाले करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर ईनाम घोषित करना एक बड़ा धोखा है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “इस्लामबाद अपने सबसे कुख्यात आतंकवादियों में से एक को भगोड़ा घोषित करके अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकता। मसूद अजहर कहीं नहीं भागा, वह पाकिस्तान में सेना के संरक्षण में है।” ठाकुर ने मांग की है कि पाकिस्तान खेल खेलना बंद करे और अजहर को भारत को सौंपे।

ठाकुर ने कहा, “पाकिस्तान द्वारा मसूद अजहर को भगोड़ा प्रदर्शित करने का प्रयास एक बड़े धोखे और पाखंड के अलावा कुछ नहीं है। वह पाकिस्तान से गायब नहीं हुआ है; वह वहीं है, और पाकिस्तान अच्छी तरह जानता है कि वह कहां है। यदि इस्लामाबाद आतंकवाद से लड़ने के प्रति वास्तव में गंभीर है, तो उसे बयान जारी करने और ईनाम घोषित करने के बजाय अजहर को भारत को सौंप देना चाहिए।

पाकिस्तान ने अजहर को अपने सबसे वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना देने पर ईनाम देने की घोषणा की है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़