Rahul Gandhi के बयान पर BJP का तीखा पलटवार, प्रह्लाद जोशी बोले- परिपक्व बनें

Rahul Gandhi के बयान पर BJP का तीखा पलटवार, प्रह्लाद जोशी बोले- परिपक्व बनें
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की विदेश नीति और सत्ता पक्ष पर की गई टिप्पणियों का केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए कहा कि देश चलाने के लिए जिम्मेदार नेतृत्व की आवश्यकता होती है, न कि नाटक की। वहीं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी नेता प्रतिपक्ष की भाषा शैली को पद की मर्यादा के खिलाफ बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन पर ‘अभद्र और अशोभनीय’ का इस्तेमाल करने एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ दल का यह हमला राहुल गांधी द्वारा यहां ‘रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन’ को संबोधित करने के दौरान की गई टिप्पणियों के बाद आया है। गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को ‘‘जोकरों का समूह’’ बताया था।

उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत की कोई समझ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के संचालन पर तंज कसते हुए दावा किया था कि उनकी विदेश नीति केवल नेताओं को गले लगाने तक सीमित है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राहुल गांधी, आप कब परिपक्व होंगे?

भारत देश को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता होती है, न कि अपरिपक्व नाटक की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को ‘जोकर और मसखरा’ कहना यह साबित करता है कि यह आपके बस की बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करके गांधी ने भारत की जनता का अपमान किया है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय का इस्तेमाल किया गया है, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह विपरीत है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़