बोम्मई को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत की: अमित शाह

बोम्मई के 28 जुलाई को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कर्नाटक के अपने पहले दौरे में भाजपा नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा, “बोम्मई को काम संभाले अभी बहुत कम समय हुआ है लेकिन जो लोग दिल्ली में बैठे हैं और कर्नाटक की गतिविधियों पर करीबी नजर रखते हैं, वे कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनको स्थापित कर भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।” बोम्मई के 28 जुलाई को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कर्नाटक के अपने पहले दौरे में भाजपा नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में वापसी करेगी। शाह ने राय व्यक्त की, “बोम्मई के पास सरकार चलाने और शिष्ट सार्वजनिक जीवन जीने का अनुभव है और वह काफी समय से भाजपा में हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से (2023 में) सत्ता में वापसी करेगी।”ಕರ್ನಾಟಕದ ದಾವಣಗೆರೆಯಲ್ಲಿ ಇಂದು ವಿವಿಧ ಅಭಿವೃದ್ಧಿ ಯೋಜನೆಗಳನ್ನು ಉದ್ಘಾಟಿಸಿದೆ.
— Amit Shah (@AmitShah) September 2, 2021
ಈ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ವೀರ ಸ್ವಾತಂತ್ರ್ಯ ಹೋರಾಟಗಾರರನ್ನು ಸನ್ಮಾನಿಸುವ ಹಾಗೂ ಅವರೊಂದಿಗೆ ಸಂವಾದ ನಡೆಸುವ ಸದಾವಕಾಶ ದೊರೆಯಿತು. ಭಾರತದ ಸ್ವಾತಂತ್ರ್ಯ ಹೋರಾಟದಲ್ಲಿ ಅವರ ಅಸಾಮಾನ್ಯ ಕೊಡುಗೆಗೆ ನಾವು ಸದಾ ಚಿರಋಣಿ. pic.twitter.com/Ji4NwXEPcn
इसे भी पढ़ें: क्या केरल में है लॉकडाउन की आवश्यकता ? कर्नाटक ने तो सीमावर्ती गांवों को वैक्सीनेट करने का अभियान छेड़ा
गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा की भी तारीफ की। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोम्मई मुख्यमंत्री बने हैं। शाह ने कहा, “येदियुरप्पा ने गांवों और किसानों के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। कर्नाटक में अगर विकास का नया दौर शुरू हुआ है तो यह भाजपा सरकार में येदियुरप्पा के कार्यकाल में हुआ।
अन्य न्यूज़











