BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Indore
prabhasakshi
Anoop Prajapati । May 19 2024 7:22PM

इंदौर में भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नारायणी बरेठा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर उनको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रताड़ना के कारण उन्हें तनाव से गुजरना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नारायणी बरेठा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर उनको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बीजेपी की नेता ने जारी वीडियो में कहा कि प्रताड़ना के कारण उन्हें शारीरिक और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें झूठे केस में फँसाने की धमकी भी दी है। वीडियो में उन्होंने पुलिस और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मदद की गुहार लगाई है। लाइव वीडियो में महिला नेता ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की भी धमकी दी है। वीडियो जारी होने के बाद कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता इस मामले को पारिवारिक मुद्दा बताते हुए झूठ बोल रहे हैं। प्रेस वार्ता कर उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़