भाजपा कार्यकर्ता आठ फरवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे: मदन लाल सैनी

bjp-workers-will-do-jail-bharo-agitation-on-february-8-madan-lal-saini
[email protected] । Feb 6 2019 8:58AM

उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में आनन-फानन में सात फरवरी से आधे-अधूरे कर्ज माफी के शिविर लगाकर किसानों को फिर से ठगने का असफल प्रयास कांग्रेस कर रही है।

जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से की गयी वादाखिलाफी के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता आठ फरवरी को पूरे राज्य में जेल भरो आंदोलन करेंगे और आंदोलन किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ होने तक जारी रहेगा। सैनी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 10 दिनों में प्रदेश के सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था। आज 50 दिन बीत जाने पर भी इसे पूरा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में आनन-फानन में सात फरवरी से आधे-अधूरे कर्ज माफी के शिविर लगाकर किसानों को फिर से ठगने का असफल प्रयास कांग्रेस कर रही है। यह ना तो प्रदेश के किसानों का मंजूर है और ना ही भाजपा को। उन्होंने किसानों के वोट लेने के लिए कांग्रेस पर मिथ्या वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने वादो को पूरा करने में असफल रही है । यह कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़