Breaking: फांसी के फंदे से लटका मिला येदियुरप्पा की पोती का शव, जांच में जुटी पुलिस

prabhasakshi Breaking
अंकित सिंह । Jan 28 2022 2:39PM

जानकारी यह भी है कि येदियुरप्पा की पोती का शव उनके घर पर फांसी के फंदे में झूलता मिला है। मामला वीआईपी से जुड़ा है इसलिए पुलिस भी फिलहाल कुछ कहने से बच रही है और जांच में जुटी हुई है। फिलहाल यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कुछ और है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के घर से एक बुरी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक बीएस येदियुरप्पा की पोती का शव उनके बेंगलुरू स्थित घर में मिला है। जानकारी यह भी है कि येदियुरप्पा की पोती का शव उनके घर पर फांसी के फंदे में झूलता मिला है। बीएस येदियुरप्पा कार्यालय ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या का शव बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लटका हुआ मिला। बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। 

मामला वीआईपी से जुड़ा है इसलिए पुलिस भी फिलहाल कुछ कहने से बच रही है और जांच में जुटी हुई है। फिलहाल यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कुछ और है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़