Pathankot Infiltration: पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम, LoC पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

अधिकारी घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच, बीएसएफ ने पुष्टि की है कि घुसपैठ की कोशिश को लेकर पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
सतर्क सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 26 फरवरी की सुबह पंजाब के पठानकोट में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, बीओपी ताशपाटन सीमा क्षेत्र पर तैनात बीएसएफ जवानों ने आईबी के पार संदिग्ध हलचल देखी। एक अज्ञात घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास करते देखा गया। सतर्क सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने के बावजूद, घुसपैठिया बार-बार की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ता रहा। संभावित खतरे को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई की और घुसपैठिए को मार गिराया।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बर्खास्त, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ड्यूटी करने से किया इनकार
अधिकारी घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच, बीएसएफ ने पुष्टि की है कि घुसपैठ की कोशिश को लेकर पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब और जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अपनी चौकियों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के इस कदम का उद्देश्य घुसपैठ रोधी तंत्र को मजबूत करने तथा गोला-बारूद अथवा मादक पदार्थों को ले जाने वाले ड्रोनों को रोकना है।
इसे भी पढ़ें: Balakot Air Strike Day: जब पाकिस्तान के घर में घुसकर भारत ने लिया था शहादत का बदला, 3 घंटे में हुई स्क्रिप्ट तैयार
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान ने इन दोनों क्षेत्रों में अग्रिम मोर्चे पर नौ सामरिक मुख्यालय स्थापित करने का भी निर्देश दिया है। इन क्षेत्रों में अधिकतम खुफिया और अभियान संबंधी साजो-सामान को नवनिर्मित नियंत्रण कक्ष की निगरानी में यहां स्थानांतरित किया जा रहा है। सामरिक या टैक मुख्यालय एक अग्रिम चौकी होती है, जो सीमा के करीब चौकी के पास तथा बटालियन चौकी से आगे होती है।
अन्य न्यूज़














