मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए BSP ने जारी किया आठ उम्मीदवारों के नाम

Mayawati

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने यह सूची पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशानुसार जारी की गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस क्षेत्र में बसपा को पहले भी समर्थन मिलता रहा है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने शुक्रवार को बताया कि जौरा से पूर्व विधायक सोनाराम कुशवाह, मुरैना से रामप्रकाश राजोरिया, मेहगांव से योगेश मेघसिंह नरवरिया, पोहरी से कैलाश कुशवाहा (सभी सामान्य सीट), अंबाह से भानुप्रताप सखवार, गोहद से जसवंत पटवारी, डबरा से संतोष गौड़ और करैरा से राजेन्द्र जाटव (सभी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट) को आगामी उपचुनाव में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

इसे भी पढ़ें: अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितम्बर को उपचुनाव 

उन्होंने बताया कि यह सूची पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशानुसार जारी की गई है। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। पिप्पल ने पीटीआई-से कहा कि बसपा सभी 27 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 27 सीट खाली हैं। इनमें से 25 विधायक त्यागपत्र देने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं, जबकि दो सीट विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़