मध्य प्रदेश उप चुनाव के लिए बीएसपी ने की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

BSP releases third list of candidates
दिनेश शुक्ल । Oct 7 2020 9:29PM

वर्तमान में मध्य प्रदेश में बीएसपी के दो विधायक है। विधानसभा चुनाव 2018 में भिण्ड से संजीव कुशवाह और पथरिया विधानसभा से रामबाई बीएसपी के टिकिट पर चुनाव जीते थे। वही ग्वालियर चंबल संभाग की जिन 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है वहां कई विधानसभा क्षेत्रों में बीएसपी दूसरे स्थान पर रही थी।

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि बसपा ने अब तक 28 सीटों में से 27 पर अपने प्रत्याशियों की घोषित कर दिए हैं और अब केवल सीट मलहारा विधानसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करना बाकी है। उन्होनें बताया कि पार्टी ने इस उप चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से साथ कोई गठबंधन नहीं कर अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने काह कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार, उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर फेंका पत्थर, कांग्रेस बोली बीजेपी हिंसा पर उतारू

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पिप्पल ने बताया कि प्रत्याशियों की तीसरी सूची में दिमनी से राजेन्द्र सिंह कंसाना, समावली से राहुल दंडोतिया, मुंगावली से डॉ वीरेन्द्र शर्मा, हाटपिपल्या से राजेश नागर, बदनावर से ओमप्रकाश मालवीय, सुरखी से गोपाल प्रसाद अहिरवार (सभी सामान्य सीट) अशोक नगर (एससी) से बिलिन भंडारी, नेपानगर (एसटी) से भुल सिंह पटेल और अनूपपुर (एसटी) से सुशील सिंह परस्ते को उम्मीदवार घोषित किया है। पहली सूची में बीएसपी ने 08 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे वही दूसरी में 10 जबकि तीसरी सूची में 09 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उप चुनाव के लिए मतदान होना है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश में बीएसपी के दो विधायक है। विधानसभा चुनाव 2018 में भिण्ड से संजीव कुशवाह और पथरिया विधानसभा से रामबाई बीएसपी के टिकिट पर चुनाव जीते थे। वही ग्वालियर चंबल संभाग की जिन 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है वहां कई विधानसभा क्षेत्रों में बीएसपी दूसरे स्थान पर रही थी।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़