Navi Mumbai के बेलापुर इलाके में इमारत ढही; दो लोगों को बचाया गया, एक की तलाश जारी

collapses
ANI

अग्निशमन कर्मियों ने इमारत ढहने के बाद इसके मलबे में फंसे दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला एक इमारत के ढह जाने के बाद उसके मलबे में फंसे तीन में से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब पांच बजे शाहबाज गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और नवी मुंबई नगर निगम के अग्निशमन कर्मियों ने इमारत ढहने के बाद इसके मलबे में फंसे दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़