दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, ‘न्याय का बुलडोजर’ चलता रहेगा

गुप्ता ने कहा, “मनीष सिसोदिया और ‘आप’ के अन्य नेताओं के सपने टूट गए, क्योंकि हम उन रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनकी उन्होंने (आप नेताओं) दिल्ली में बसने में मदद की थी और बदले में उनकी अवैध गतिविधियों से फायदा उठाया।
नयी दिल्ली| दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि “न्याय का बुलडोजर” चलता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) को इसलिए परेशानी हो रही है, क्योंकि उसके वोट बैंक रोहिंग्या मुसलमानों व बांग्लादेशियों को हटा दिया जाएगा।