Kanpur में चली धड़ाधड़ गोलियां, गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ विवाद

firing
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi Image
रितिका कमठान । May 24 2024 9:59AM

यहां गोलगप्पे खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में पत्थरबाजी के साथ जमकर डंडे भी चले। इसी बीच दुकान के मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में गोलगप्पे खाने को लेकर विवाद इतना भीषण हुआ कि इसमें गोलियां तक चलने की नौबत आ गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों घायल हुए हैं। ये घटना रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौराहे की है। यहां बुधवार की शाम को गोलगप्पे वाले के ठेले पर गोलगप्पे खाने को लेकर झगड़ा हो गया।

यहां गोलगप्पे खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में पत्थरबाजी के साथ जमकर डंडे भी चले। इसी बीच दुकान के मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इस विवाद में कई लोग घायल हुए है जो दोनो ही पक्ष से है, मगर कोई गंभीर रूप से घायल नही हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार विवाद होने के बाद में एक पक्ष ने तहरीर दी और नौ नाम जड़ और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इस घटना के बाद गुरुवार को भी फिर से दोनों पक्ष जमकर आपस में भिड़ गए। भीड़ में शामिल लोगों ने हाथ गले फेक और फायरिंग भी लगातार जारी रही। भीड़ और नियंत्रित हो गई और चौराहे की दुकानों और घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट भी करने लगी।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक एक युवक राजेंद्र चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतर था। इसी दौरान गोलगप्पे की थैली पर एक व्यक्ति गोलगप्पे खा रहा था। दोनों युवकों के बीच किसी मामले पर कहा सुनी हुई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद नीलम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज किए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़