बिहार के मुजफ्फरपुुर में सनसनीखेज वारदात, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने व्यापारी पर चलाई अंधाधुंध गोलियां

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 14 2020 10:36AM
मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने योगेंद्र कुमार पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तक हुई जब वह अपनी भतीजी की शादी में भाग लेने के बाद पटना जा रहे थे। कुमार पूर्वी चंपारण जिले के नाका देर्मा गांव के निवासी थे।
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को 30 वर्षीय एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के राघई पुल के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने योगेंद्र कुमार पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तक हुई जब वह अपनी भतीजी की शादी में भाग लेने के बाद पटना जा रहे थे। कुमार पूर्वी चंपारण जिले के नाका देर्मा गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














