महाराष्ट्र में नाबालिग की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Maharashtra

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों ने जवाहर तालुका के कुछ बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोगों को भिवंडी बस्ती के पोगांव में एक इमारत के निर्माण कार्य में लगाया था। श्रमिकों को वहां रहने के लिए कमरे भी दिए गए थे।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निर्माण स्थल पर जनजातीय समुदाय के 14 वर्षीय लड़के की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों ने जवाहर तालुका के कुछ बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोगों को भिवंडी बस्ती के पोगांव में एक इमारत के निर्माण कार्य में लगाया था। श्रमिकों को वहां रहने के लिए कमरे भी दिए गए थे। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 10 जून को एक लड़का निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से कथित रूप से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: MP के ऊर्जा मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- पेट्रोल-डीजल से आने वाला पैसा नेता के घर जा रहा है क्या ?

उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़