पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए आवंटित धनराशि अपर्याप्त: ममता

Centre Allotted Lowest Funds To Bengal For Highways: Mamata Banerjee
[email protected] । Jun 30 2018 10:31AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर 2018-19 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कार्य के लिए केंद्र द्वारा राज्य को आवंटित की गई धनराशि को ''''बेहद अपर्याप्त’’ बताया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर 2018-19 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कार्य के लिए केंद्र द्वारा राज्य को आवंटित की गई धनराशि को ''बेहद अपर्याप्त’’ बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम के लिए केंद्र द्वारा आवंटित धन राशि देश में सभी राज्यों को दी गई धन राशि में ‘‘सबसे कम’’ है। 

ममता ने गडकरी को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘‘मुझे पता चला कि आपके मंत्रालय ने साल 2018-19 में राष्ट्रीय राजमार्गों के काम के लिए पश्चिम बंगाल को मात्र 153 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह देश में सभी राज्यों को आवंटित धनराशि में से सबसे कम है।’’ ममता ने गडकरी से शेष धनराशि भी आवंटित करने का अनुरोध किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़