चामलिंग ने किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती करने की सलाह दी

chamling-exhorts-sikkim-farmers-to-increase-production-of-organic-foodgrains
[email protected] । Jan 19 2019 12:29PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने कहा कि जैविक अनाज के मामले में सिक्किम को आत्मनिर्भर बनाने के लिये लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी भूखंड खाली नहीं रहे।

गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने अपने राज्य के किसानों को सलाह दी है कि वे घरेलू मांगों को पूरा करने के लिये अधिक से अधिक जैविक खेती कर जैविक अनाज का उत्पादन करें। शुक्रवार को आयोजित सिक्किम जैविक दिवस सह ‘कृषि उन्नति मेला’ में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने पांच साल के अंदर सिक्किम को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिये हमारे किसानों को कम से कम घरेलू मांग को पूरा करने के लिये जैविक अनाज का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है।’

इसे भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ किसानों-युवाओं में असंतोष, येचुरी बोले- उपजी गुस्से की सुनामी

चामलिंग ने कहा कि जैविक अनाज के मामले में सिक्किम को आत्मनिर्भर बनाने के लिये लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी भूखंड खाली नहीं रहे। यहां तक कि खेती के उद्देश्य से घर की छतों और दीवारों पर लंबवत उद्यान का भी विकल्प तलाशा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने किसानों को यह भी कहा कि वे अपनी जमीनों का सत्यापन कृषि एवं बागवानी विभागों से जैविक खेती योग्य जमीन के तौर पर करायें। वर्ष 2016 में सिक्किम को जैविक राज्य घोषित किया गया था और राज्य सरकार ने जैविक अभियान की कामयाबी सुनिश्चित करने के लिये पिछले साल प्रदेश में बाहर से किसी भी किस्म के गैर जैविक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़