पंजाब चुनाव : चन्नी ने सिद्धू के लिए प्रचार किया

Channi

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने मतदाताओं से निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

अमृतसर| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यहां प्रचार किया। अमृतसर पूर्व से कांग्रेस विधायक सिद्धू के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में हैं।

कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया कि अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने चन्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

चन्नी को 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

सिद्धू भी इस पद के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने चन्नी को चुना, जो अनुसूचित जाति समुदाय से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं। बाद में चन्नी ने सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्र अटारी (सुरक्षित) में पार्टी प्रत्याशी तरसेम सिंह सिलकला के पक्ष में भी प्रचार किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने मतदाताओं से निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़