Vadodara Airport पर IndiGo Flight में मची अफरा-तफरी, आधे घंटे तक अंधेरे और उमस में बैठे रहे 160 यात्री, AC भी हुआ ठप

IndiGo Flight
ANI
रेनू तिवारी । May 19 2026 9:49AM

इंडिगो की वडोदरा से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान में बिजली आपूर्ति बाधित होने से विमान में सवार करीब 160 यात्रियों को उड़ान रवाना होने से पहले लगभग आधे घंटे तक अंधेरे और तेज गर्मी के बीच हवाई जहाज के अंदर बैठना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (IndiGo) की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान में बिजली आपूर्ति (Power Supply) बाधित होने की वजह से करीब 160 यात्रियों को टेक-ऑफ से पहले लगभग आधे घंटे तक घने अंधेरे और भीषण गर्मी के बीच विमान के अंदर ही बैठना पड़ा। यह घटना वडोदरा हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 657 में हुई, जिसे अपने निर्धारित समय के अनुसार रात 8:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था।

इसे भी पढ़ें: US San Diego Mosque Shooting | सैन डिएगो की मस्जिद में दो किशोरों की गोलीबारी, सुरक्षा गार्ड समेत 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन इस बीच यूनिट खराब हो गई। उन्होंने बताया कि इंजीनियर को जीपीयू में आई खराबी को ठीक करने में लगभग 12-15 मिनट लगे, लेकिन इसके भी 15 मिनट बाद विमान की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

इसे भी पढ़ें: US San Diego Mosque Shooting | सैन डिएगो की मस्जिद में दो किशोरों की गोलीबारी, सुरक्षा गार्ड समेत 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन 30 मिनट के दौरान केबिन में पूरी तरह से अंधेरा था और एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बुरी तरह पसीने से तरबतर हो रहे थे।’’ इंडिगो ने इस घटना के संबंध में ‘पीटीआई-भाषा’ के प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के अनुसार, वडोदरा-दिल्ली विमान का प्रस्थान समय आठ बजकर 40 मिनट निर्धारित था, लेकिन यह एक घंटे 20 मिनट की देरी के बाद रात 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

All the updates here:

अन्य न्यूज़