अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वालों का खर्च वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

Bhupesh Baghel

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यूक्रेन से लौट रहे राज्य के सभी लोगों के दिल्ली और मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

रायपु|  छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का खर्च वहन करने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूक्रेन से अपने खर्च पर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यूक्रेन से लौट रहे राज्य के सभी लोगों के दिल्ली और मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि बघेल ने वापस लौट रहे राज्य के सभी लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का पूरा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के करीब 100 लोग यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से करीब 70 छात्र हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़