Chhattisgarh Communal Violence | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जमानत पर छूटे आरोपियों ने किया हमला, भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 6 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुतकैयां गांव में रविवार शाम हुई झड़पों के दौरान ग्रामीणों के पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले गांव के एक मंदिर में कथित तौर पर मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का दुतकैयां गांव रविवार को हिंसा की आग में झुलस गया। एक पुराने मामले में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों द्वारा स्थानीय युवकों पर रॉड से हमला करने के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने पहुँची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुतकैयां गांव में रविवार शाम हुई झड़पों के दौरान ग्रामीणों के पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले गांव के एक मंदिर में कथित तौर पर मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद ये लोग ग्रामीणों को कथित तौर पर धमका रहे थे और मंदिर मामले से जुड़े गवाहों को परेशान कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: निलंबित मजिस्ट्रेट Alankar Agnihotri की केंद्र को खुली चुनौती: '6 फरवरी तक SC/ST एक्ट वापस लें, वरना उखाड़ फेंकेंगे सरकार'
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह आरिफ और दो अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर चार से छह युवकों पर पुलिस से शिकायत करने का आरोप लगाते हुए रॉड से हमला किया जिसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि कथित हमलों के बाद दुतकैयां गांव और आसपास के दो गांवों में तनाव काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों का घेराव किया और उनमें आग लगा दी। हिंसा फैलने पर कुछ वाहनों में आगजनी की गई और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया।
इसे भी पढ़ें: Drink To Lower Bad Cholesterol: High Cholesterol की छुट्टी करेगा यह देसी ड्रिंक, नसों में जमा LDL Fat होगा बाहर
इस दौरान पांच से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ग्रामीणों पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाल करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
अन्य न्यूज़












