आंध्र प्रदेश HC के मुख्य न्यायाधीश का सिक्किम तबादला

 Andhra Pradesh HC

सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बृहस्पतिवार को कानून मंत्रालय की ओर से जारीअलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी का बृहस्पतिवार को सिक्किम स्थानानांतरण कर दिया गया। उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वही,सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बृहस्पतिवार को कानून मंत्रालय की ओर से जारीअलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 326 नए मामले, दो और लोगों की मौत

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल ही में सरकार से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माहेश्वरी को सिक्किम उच्च न्याायलय स्थानांतरित करने सहित उच्च न्यायालयों के चार मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण कर सिफारिश की थी। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कुछ सप्ताह पहले राज्य की शीर्ष न्यायपालिका के बारे में भारत के प्रधान न्यायाधीश से शिकायत की थी। एक अभूतपूर्व कदम के तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छह अक्टूबर को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे को पत्र लिखा था कि राज्य उच्च न्यायालय का उपयोग लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई उनकी सरकार को अस्थिर करने और गिराने के लिए किया जा रहा है। कानून मंत्रालय ने साथ ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा का स्थानांतरण कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर करने की अधिसूचना जारी कीहै। एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची का स्थानांतरण आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़