माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, लोकसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

Mata Vaishno Devi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी श्री अमीर चंद जी का निधन दुखद है। मां के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा अद्वितीय थी। आध्यात्मिक जनजागरण के साथ वे सेवा और मानवोत्थान के कार्यों में भी अग्रणी रहे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवदेनाएं परिजनों और अनुयायियों के साथ हैं।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 85 वर्षीय 'प्रथम पुजारी' की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिन में बालगंगा में किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुजारी के निधन पर शोक जताया। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर सुरंग ढही: लापता मजदूरों की तलाश में अभियान बहाल 

लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा कि माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी श्री अमीर चंद जी का निधन दुखद है। मां के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा अद्वितीय थी। आध्यात्मिक जनजागरण के साथ वे सेवा और मानवोत्थान के कार्यों में भी अग्रणी रहे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवदेनाएं परिजनों और अनुयायियों के साथ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़