गायब हुई चीन की हेकड़ी, सीमा विवाद के बाद राजनाथ सिंह से मिलने की कर रहा गुजारिश

Chinese arrogance

चीन के रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

नयी दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच ऐसा समझा जाता है कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी। 

इसे भी पढ़ें: चीन से तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़