Delhi : मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन की घटना

CISF delhi metro
प्रतिरूप फोटो
@CISFHQrs

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विसराइफल से आत्महत्या कर ली।

नयी दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव एक्स-रे बैगेज स्कैनर के पास से बरामद किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Indian Navy ने नौ जलदस्यु मुंबई पुलिस को सौंपे, पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े थे

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विसराइफल से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जवान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला इलाके में रहता था। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मामले की जांच कर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़