घास की कटाई के साथ कांग्रेस की भी सफाई करें ,हमने पूर्व सैनिक को टिकट दिया, कांग्रेस को उससे भी दिक्कत : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घास की कटाई का सीजन चल रहा है लेकिन 30 अक्तूबर को सभी लोग बड़ी संख्या में मतदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा, “घास की कटाई के साथ कांग्रेस की भी सफाई करें।

सरकाघाट । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सरकाघाट विधानसभा के ढलवान में चुनावी जनसभा की। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घास की कटाई का सीजन चल रहा है लेकिन 30 अक्तूबर को सभी लोग बड़ी संख्या में मतदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा, “घास की कटाई के साथ कांग्रेस की भी सफाई करें। 

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा: राज्यपाल

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैरा और सरकाघाट में भी जनसभाएं की। ढलवान में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस  पर निशाना साधते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने एक सैनिक को मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया तो कांग्रेस को इससे भी दिक्कत हो गई। उनका कहना है कि सेना के लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जो शख्स ईमानदार है, जिसने सेना में अपनी सेवाएं दी है; उसे टिकट क्यों नहीं दिया जाना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: एमेजॉन पर दुनिया भर में बिकेंगे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा, “कारगिल युद्ध को कहा जा रहा है कि वो तो मामूली सी घुसैपठ थी। उस युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए। 52 शहीद हिमाचल के थे। हिमाचल के दो सैनिकों को उनके शौर्य के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया। कांग्रेस की भाषा इन सभी के बलिदान का अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस में मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं बचा। वीरभद्र सिंह जी के निधन के बाद कांग्रेस की हालात ठीक नहीं हैं। सभी बड़ा नेता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व है।

इसे भी पढ़ें: बंगाणा में बनेगा इंडोर स्टेडियम, वॉलीबाल का उत्कृष्ठता केंद्र खोलने का भी करेंगे प्रयासः अनुराग

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के लोग कोरोना को लेकर सवाल उठाते हैं। यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो कोरोना को कैसे रोकती? 50 साल सत्ता में रहे लेकिन केवल दो ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश में थे। आज 28 ऑक्सीजन प्लांट हिमाचल प्रदेश में हैं। पहले केवल 50 वेंटिलेटर थे, आज वेंटिलेटर की संख्या 900 कर दी गई है।"

इसे भी पढ़ें: भाजपा को वोट का मतलब विकास की गति दोगुना करना :भारद्वाज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। हमने सरकार बनाने के बाद गरीबों के इलाज के लिए हिमकेयर योजना शुरू की। 1.75 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हिमकेयर योजना के तहत किया गया है। गंभीर रूप से बीमार लोग, जो दूसरों पर आश्रित हैं, उनके लिए सहारा योजना लाई गई। पूरे देश में हिमाचल ऐसा राज्य है जहां सभी घरों में गैस चूल्हा है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। जहां पानी की समस्या है, वहां पानी के लिए काम चल रहा है। जहां बिजली की समस्या है, वहां उसे दूर किया जा रहा है। यहां तक कि हमने कोरोना काल में भी काम को नहीं रुकने दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकाघाट क्षेत्र के लोगों की सभी मांगें पूरी की गई हैं। इस इलाके में उपतहसील की मांग थी, उसे भी पूरा किया गया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी घोषणाएं सरकार की ओर से की गई हैं, उन्हें भी एक-एक कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि 2019 की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाएं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़