CM Samrat Choudhary की अध्यक्षता में पहली e-Cabinet बैठक, 34 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Bihar Chief Minister Samrat Choudhary
ANI

बिहार सरकार ने ग्रामीणों और किसानों की सुविधा के लिए 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था शुरू की है। इसके साथ ही पहली ई-कैबिनेट बैठक में ग्राम कचहरियों का वार्षिक बजट छह गुना बढ़ाकर 24,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया। यह डिजिटल और प्रशासनिक पहल स्थानीय स्तर पर त्वरित और पारदर्शी न्याय सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में बिहार सरकार ने ग्रामीणों और किसानों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय देने के लिए दो ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था के लोकार्पण के बाद अब राज्य की पहली पेपरलेस 'ई-कैबिनेट' बैठक में ग्राम कचहरियों का वार्षिक बजट 6 गुना बढ़ने का निर्णय लिया गया है। गांव, गरीब और किसानों के हितों की रक्षा करना किसी भी संवेदनशील सरकार का मुख्य काम होता है। बिहार सरकार की यह पहल इसी दिशा में बढ़ाया गया सराहनीय कदम है।

राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत शुरू की गई वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था से आम लोगों को भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों के लिए अंचल या अनुमंडल कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब पक्षकार घर से ही डिजिटल तरीके से सुनवाई में शामिल हो सकते हैं, अपने साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं और मामलों की ताजा स्थिति भी जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के पूर्व डीएम हत्याकांड में Supreme Court ने आनंद मोहन की रिहाई रद की, सरेंडर का आदेश

इस नई डिजिटल व्यवस्था से गरीब और वंचित लोग समय और पैसे दोनों बचा सकेंगे। वर्चुअल सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन पारदर्शिता के लिए मिलेगी। आदेशों की गुणवत्ता जांचने के लिए एक अलग सेल बनेगा। आम लोगों को सुनवाई की तारीख और समय SMS के साथ कॉल सेंटर और दूसरे तरीके से भी बताया जाएगा। इससे मुकदमे जल्दी निपटेंगे और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी घटेगा।

इसे भी पढ़ें: सरकारी आवास छोड़ Patna के निजी घर में शिफ्ट हुए BJP नेता Nitin Nabin, 'गृह प्रवेश' समारोह में शामिल हुए CM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई ई-कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्ताव पास हुए। इनमें ग्राम कचहरियों को मजबूत करने का फैसला खास है। सरकार ने ग्राम कचहरियों के सालाना प्रशासनिक खर्च को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये कर दिया है। जाहिर सी बात है संसाधन बढ़ने से छोटे विवाद गांव में ही आसानी से सुलझाए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Sonepur Mela घूमने का बना रहे हैं प्लान? 900 रुपये से शुरू है टूर पैकेज

एक ओर ग्राम कचहरियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और दूसरी तरफ राजस्व न्यायालयों को पूरी तरह ऑनलाइन करना डिजिटल बिहार और सुशासन की दिसा में सरकार का अहम कदम है। सरकार की इस रणनीति से ग्रामीण क्षेत्रों में मुकदमेबाजी का तनाव कम होगा और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़