मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचमढ़ी में मनाया धर्मपत्नी साधना सिंह का जन्मदिन

celebrated the birthday of wife
दिनेश शुक्ल । Jun 10 2021 10:50PM

श्रीमती साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय बुधवार शाम पंचमढ़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री रात 12 बजे यहां पहुंचे। वे परिवार के साथ रविशंकर भवन में ठहरे हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को परिवार के साथ पंचमढ़ी हिल स्टेशन में हैं। उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह का 10 जून को जन्मदिन है। उनका जन्मदिन मनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय भी साथ यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर इस मौके की फोटो साझा की है। जिसमें उन्होंने पंचमढ़ी में अपने द्वारा लगाए गए आम के एक पेड़ में फल आने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मंदसौर में लिखा ब्रह्म कमल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है- 'मेहनत का फल शायद इसे कहते हैं। मेरे द्वारा 16 अगस्त 2016 को लगाए गए आम के पौधे में अब फल आ गए हैं। आप भी पौधा लगाएंगे, उसकी देखभाल करेंगे और जब यह पेड़ बड़ा होकर फल देगा, तो मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उससे आपको बहुत खुशी होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी के बड़कछार के प्रसिद्ध वटवृक्ष के भी दर्शन किए। उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा आज बरा बरसात की पूजा के शुभ दिन पर मुझे पंचमढ़ी के बड़कछार के प्रसिद्ध वटवृक्ष के दर्शन और उसकी छाया में समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में समय से पूर्व आया मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

मान्यता है कि इसकी विशाल जटाएं दीवार बनकर नागरिकों की सुरक्षा कर रही हैं। यह शुभ और मंगलकारी दीवार सदैव ऐसे ही खड़ी रहे, यही शुभकामना! साथ ही आप सबसे आग्रह की आज बरा बरसात के पवित्र दिन पर पौधे अवश्य रोपिये। किसी भी विशिष्ट अवसर पर पौधे लगाने से आपको असीम आनंद एवं सुख अनुभूति होगी। पौधरोपण से न केवल आपको सुख मिलेगा, अपितु भावी पीढिय़ों को भी जीने के लिए एक बेहतर संसार मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू चलाएंगे कोरोना जागरूकता अभियान

पंचमढ़ी में मुख्यमंत्री व उनके परिवार ने जनता और मीडिया से दूरी बनाई। यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत दौरा है, लेकिन प्रशासनिक अमला दो दिन से पंचमढ़ी में तैयारी में लगा रहा। कलेक्टर धनंजय सिंह, एसपी संतोष सिंह गौर, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी भी पंचमढ़ी में है। श्रीमती साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय बुधवार शाम पंचमढ़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री रात 12 बजे यहां पहुंचे। वे परिवार के साथ रविशंकर भवन में ठहरे हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़