कांग्रेस पर बरसे CM योगी, कहा- गुपकार की आड़ में किया जा रहा देश की संप्रभुता से खिलवाड़

cm yogi
अभिनय आकाश । Nov 19 2020 1:16PM

सीएम योगी ने गुपकार समझौते को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि धारा 370 के बारे में उनकी क्या राय है। कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम 370 की बहाली की बात करते हैं। योगी ने कांग्रेस पर कश्मीर के प्रति दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश कांग्रेस पार्टी से जवाब चाहता है।

गुपकार ग्रुप को लेकर सियासत गर्म हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हो या केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस पर गुपकार को निशाना साधा। अब बारी थी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की। यूपी सीएम योगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए जहां एक तरफ केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रास रूट पर काम कर रही है। मोदी सरकार जम्मू कश्मीर के विकास के लिए लगातार काम प्रयासरत है। 

इसे भी पढ़ें: क्या है गुपकार डिक्लेरेशन और क्या है इसका 'गुप्त' एजेंडा?

वहीं सीएम योगी ने गुपकार समझौते को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि धारा 370 के बारे में उनकी क्या राय है। कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम 370 की बहाली की बात करते हैं। योगी ने कांग्रेस पर कश्मीर के प्रति दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश कांग्रेस पार्टी से जवाब चाहता है। सीएम योगी ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों को कांग्रेस शह दे रही और गुपकार की आड़ में देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। योगी ने गुपकार समझौता को घाटी के साथ धोखा करार दिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़