मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मेरी पत्नी से की बदसलूकी, पसली टूटी: हास्य कलाकार रौनक रजानी

Prabhasakshi Image

हास्य कलाकार रौनक रजानी ने दावा किया है कि मुंबई के शिवाजी पार्क में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की, जिससे उनकी पसली टूट गई। रौनक के अनुसार, 22 जुलाई को हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें और उनकी पत्नी को जबरदस्ती हिरासत में लिया था। इस मामले में पुलिस स्टेशन जाने के बावजूद कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मुंबई, 27 जुलाई हास्य कलाकार रौनक रजानी ने दावा किया कि पिछले सप्ताह मुंबई के शिवाजी पार्क में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ ‘अत्यधिक बल’ प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी पत्नी की एक पसली टूट गयी। रौनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि इसमें कथित बदसलूकी से पहले के घटनाक्रम को देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी की पसली एक पुलिसकर्मी ने तोड़ दी। 22 जुलाई को शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को कथित रूप से अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने के समय मुझे और मेरी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया था।” रौनक ने कहा, “उन्होंने हमें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में धक्का देकर बैठाया। मेरी गर्दन में झटका लग गया जबकि मेरी पत्नी को पसलियों में दर्द होने लगा।” उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी शिवाजी पार्क थाने गए थे, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

मुंबई पुलिस ने उनके दावों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़